Showing posts with label gazal. Show all posts
Showing posts with label gazal. Show all posts

Sunday, June 14, 2026

"पादाकुलक" छंद- Hindi poetry


Explained By Mr. Jitender Pal Singh ji 
प्रिय साहित्य अनुरागियों,
छन्द अभ्यास की अगली श्रृंखला में संस्कारी जाति का सोलह(१६) मात्रिक छन्द 
"पादाकुलक" छंद
पर अभ्यास करेंगे।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

"सोलह मात्रिक छंद है, संस्कारी है जाति।

चारों चौकल चरण में, पादाकुलक कहात।।"

अर्थात इसके प्रत्येक चरण में चार चौकल हों। दो अथवा चारों चरण समतुकांत।
पाद-आकुलक से तात्पर्य है, पदों का संग्रह करने वाला।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
चौकल पांच प्रकार के हैं--
११११,१२१,२२,२११,११२ इनके आधार पर शब्द संयोजन लेकर छन्द रचना का सृजन किया जा सकता है।
उदाहरण- युगल गीत।

मुखड़ा(नायिका)
बिजुरी चमके धड़के जियरा,
कब डालोगे आँगन फेरा।

डरती हूँ विरहा की रैना,
सावन में बरसें हैं नैना।
कब देखूंगी मुखड़ा तेरा,
बिजुरी चमके धड़के जियरा। --टेक

(नायक)
यादें तेरी आयें सजनी,
करवट लेते बीते रजनी।
परदेसी है साजन तेरा,
बिजुरी चमके धड़के जियरा।

(नायिका)
ताने लोगों के सुनती हूँ,
सपनों में खोई रहती हूँ।
बदरा ले जा संदेशा मेरा,
बिजुरी चमके धड़के जियरा।

(नायक)
आऊँगा तुझको ले जाने,
होंगे झूठे जग के ताने।
मेरा आँगन होगा डेरा,
बिजुरी चमके धड़के जियरा।

जितेंदर पाल सिंह
------------------------------------------------------
16 मात्रिक

पादाकुलक छंद
चार चौकल प्रति चरण
🍂
मधुकर तितली अरण्य साथी।
वसन्त मोहक सबको भाती।
लाया प्रेमी ऐसा पटका।
देखत ही मन मेरा भटका।
🍂
बैठी हूँ मैं तरुवर छाया
राजा ऋतु का बसन्त आया।
मन को भाये पत्रक उड़ते।
कणकण में है सुगन्ध भरते।
🍂
नवरस सजते रागों बजते।
प्रेमी युगलों के मन हरते।
उठती है अब हिलोर सागर।
अब आ सुध लो नटवर नागर।
🍂✍
अरविन्द चास्टा
कपासन चित्तौड़गढ़ राज.

----------------------------------------------------
पादाकुलक छ्न्द

संस्कारी जाति का 16 मात्रिक छ्न्द
प्रत्येक चरण में चार चौकल हो
चौकल पांच प्रकार के हैं
११११, १२१, २२, २११, ११२

बंधन वो प्यारा लगता है।
मन में मित्रों जो पगता है।
अक्सर दिल में जो जगता है।
बिन चाहे उर में उगता है।

मन उपवन सुखमय रहता है।
सुखसागर प्रतिपल बहता है।
उर में जब तक अति दृढ़ता है।
जीवन में अद्भुत क्षमता है।

सतरंगी सपने सजते हैं।
उर में मधुरिम धुन बजते हैं।
हिय को केवल पिय जँचते हैं।
शायद सब सच ही कहते हैं।

सुख-दुख दोनों ही सहते हैं।
खुशियों में शामिल रहते हैं।
प्रेमिल धारा में बहते हैं।
मिलजुल कर रोते-हँसते हैं।

कृष्णा श्रीवास्तव
हाटा,कुशीनगर

----------------------------------------------------
पादाकुलक छ्न्द

संस्कारी जाति का 16 मात्रिक छ्न्द
प्रत्येक चरण में चार चौकल हो
चौकल पांच प्रकार के हैं
११११, १२१, २२, २११, ११२

कुुण्डल तेरा चमके चम चम
जैसे बिजली दमके दम दम
काली बदरी छाए ऐसे
जियरा बस में आए कैसे
.......

ला दो सजना मुझको कंगन
पैरों में हो पायल छम छम
माथे टीका होंठों लाली
जयपुर की हो चुनरी जाली
.....
फिर हम दोनों मिलकर गाए
बरखा फुहार मन को भाए
झूलूं तेरी बांहों में मैं
निरखूं तेरी छांओं में मैं
......
सिम्पल काव्यधारा
प्रयागराज

-----------------------------------------------------------
पादाकुलक छंद

संस्कारी जाती का छंद ,सोलह मात्रिक छंद,हर चरण में चार चौकल अनिवार्य,२ या ४ चरण सम तुकांत।
११११/१२१/२२/२११/११२(चौकल इस तरह लिए जा सकते है)

भारत सीमा का हो गौरव।
चाँदी सा वो चमके सौरव।
उपजी वेदों की है पोथी।
बातें ये मत समझो थोथी।।

सीमा का ये प्रहरी बनके।
रोके मुश्किल क्षण को तन के।
इसकी सब से ऊँची चोटी।
दुश्मन की तो गलती बोटी।।

मानव बनता जब है रावण।
दुश्मन का ये बनता दानव।
लौकिक तेरा लागे प्रचंड।
तुम हो अजेय तुम हो अखंड।।

सुरम्य तेरी कुंदन गाभा।
अनुपम,सुंदर तेरी आभा।
विराट तन पर सब है मोहित।
गंगा-जमुना से है शोभित।।

✍️

सुवर्णा परतानी
हैदराबाद

-------------------------------------------------
16 मात्रिक

पादाकुलक छंद
चार चौकल प्रति चरण,
११११ , १२१, २२, २११, ११२

पावन हृदर मेरा धड़के,
सावन देखो मेघा भड़के।
पायल यूँ ही मेरी छनके,
घायल जी ये मेरा खनके ।

सागर जैसे जियरा बहता,
साजन सारी बातें सहता ।
सपने जागे रैना बुनता,
टूटा हृदर किसकी सुनता ।

डरते डरते जीवन कटता,
टुकड़ों सा ये हृदर बटता।
जीवन में यूँ बातें सहते ,
किसको साजन अपना कहते ।

रजिन्दर कोर (रेशू)
अमृतसर

----------------------------------------------------


सादर समीक्षार्थ

पादाकुलक छंद
16 मात्रा
अंत गुरु
4 चौकल प्रति चरण

बसन्त की पुनि बेला आयी
चहुदिशि अनुपम शोभा छायी।
अलि दल गुंजन पुष्पित उपवन
कोकिल सरगम प्रमुदित आनन।

****************
है दृग विशाल मोहक आनन
श्यामल सूरति मस्तक चन्दन
तन पर जिनके पीला अम्बर
भाई जिनके प्यारे हलधर।

**************
राधे राधे रसना बोले,
जीवन में नित शुचिता घोले।
रानी ब्रज कह लाती राधा,
हरती है जो क्षण में बाधा।

जीवन है सुख दुख का मेला,
चलता रहता जीवन रेला।
कष्टों से तुम मत घबराना।
पतझड़ सावन आना जाना।

मग के कंटक सब चुन लेना।
मंजिल के सपने बुन लेना।
नित श्रम से ही जय मिलती है ।
उपवन में कलियाँ खिलती हैं।

गीता गुप्ता 'मन'


मनोरम छन्द - Hindi poetry

 मनोरम छन्द--

Explained By Smt Ragini Garg ji - Rampur ( U.P.)


मानव वर्ण संज्ञा या जाति के 14 मात्रिक छंन्दों की अगली कड़ी में निम्नलिखित छन्द हैं-

मनोरम छन्द--

(क) इस छन्द का पहला वर्ण(आदि वर्ण) गुरु(2) होता है

चरणान्त: भगण (211) अनिवार्य है

(ख) इस छन्द का पहला वर्ण (आदि वर्ण) गुरु(2

चरणान्त: यगण (122) अनिवार्य।
दो अथवा चारों चरण परस्पर समतुकांत।


उदाहरण के लिए :-

विषय:- वीर-गाथा
विधा:- गीत
छंद-मनोरम छंद
मापनी-2122 2122
रस-वीर रस
स्थायी भाव-उत्साह
रचना :-

(मुखड़ा)
देश हित में जो मरेगा। नाम अपना वो करेगा।।

(अन्तरा 1)
देश पर जब आँच आये, खून की नदियाँ बहाये।
शीश माँ चरणों चढ़ायें, वीर -गाथा हम लिखायें।

शत्रुदल से जो लड़ेगा । नाम अपना वो करेगा।।(टेक)

(अन्तरा 2)
नारियाँ पीछे नहीं हैं, देश हित वो भी लड़ी हैं।
चूड़ियाँ तज, तेग पकड़ीं, गर्दनें अरि की जकड़ीं।
मृत्यु को जो भी वरेगा। नाम अपना वो करेगा।।

(अन्तरा 3)
भारती माँ! भारती माँ! पूत अपने वारती, माँ!
आँख जब बैरी दिखाये, वीर उसको नोंच लाये।

प्राण, रिपु के जो हरेगा। नाम अपना, वो करेगा।।

रागिनी गर्ग
रामपुर (यूपी )
----------------------------------------------------
मनोरम छंद
पहला वर्ण गुरु 2,
चरणान्त 122 यगण या 211 भगण

दो अथवा चारों चरण समतुकांत

विषय : चन्द्रिका ( चाँदनी)

चन्द्रिका अल्हड़ सुहाई , दूध से रजनी नहाई ।
इंदु ने भेजा उजाला , दृश्य देखो है निराला ।।

ज्योत्सना जब मुस्कुराई , कालिमा तब थी लजाई ।
रात ने है ओढ़ डाला , चंद्र-तारक का दुशाला ।।

कौमुदी श्रृंगार करके , राह काली पार करके ।
यौवना सी आ गई है , वाह! सचमुच भा गई है ।।

शीत स्नेहिल सुंदरी सी , मोहिनी मनमीत मन की।
पावनी पल पास पाकर , गुनगुनाऊँ गीत गाकर ।।

अभय कुमार आनंद
विष्णुपुर, बांका, बिहार व
लखनऊ उत्तरप्रदेश
------------------------------------------------------------
छंद का नाम :- मनोरम
विषय:- भारत के वीर
विधा:- गीत
मापनी-2122 2122


मुखड़ा
शौर्य के उनवान हो तुम।देश के अभिमान हो तुम।।

अंतरा-01
वीरता की तुम निशानी।राष्ट्र को अर्पित जवानी।।
रौद्र की भाषा चुनो तुम।गर्व की गाथा बनो तुम।।

हिन्द की भी शान हो तुम।शौर्य के उनवान हो तुम।।

अंतरा-02
जोर से हुंकार भरकर।रक्त अरि माथे लगाकर।।
वीर राणा सा बढो तुम।साहसी साहस गढ़ो तुम।।

भारती की जान हो तुम।शौर्य के उनवान हो तुम।।

अंतरा-03
आग दिल में हो धधकती।जोश में है जो सुलगती।।
हौंसलों की जीत हो तुम।विश्वविजयी गीत हो तुम।।

इस धरा का आन हो तुम।शौर्य के उनवान हो तुम।।

अंतरा-04
शत्रु का संहार करके।बाजुओं में शक्ति भरके।।
प्राण हत यमराज हो तुम।देश की आवाज हो तुम।।

राष्ट्र का सम्मान हो तुम।शौर्य के उनवान हो तुम।।

अंतरा-05
जीत हो हर बार अपनी।एकता में धार अपनी।।
बोस औ आजाद हो तुम।भगत का अंदाज हो तुम।।

हर हृदय का गान हो तुम।शौर्य के उनवान हो तुम।।

अंतरा-06
दुश्मनों के काल हो तुम।भारती के लाल हो तुम।।
युद्ध में मत हार मानो।है विजय का सार मानो।।

लाडले वरदान हो तुम।शौर्य के उनवान हो तुम।।

कृष्णा श्रीवास्तव
हाटा,कुशीनगर
------------------------------------------------------------
 मनोरम छन्द

क) आदि गुरु(2)

चरणान्त: 211 अनिवार्य
14 मात्रिक छन्द

ये नैन प्रिय बाट जोहत,संध्या गई रैन होवत।
नैना भरे अश्रु बहावत,आये नहीं तम डरावत।

मैंने किया प्रेम साजन,तू है हृदय प्राण राजन।
द्वारे खड़ी मैं निहारत,आजा पिया मन पुकारत।

सूना लगे आज आँगन,तेरी बनी मैं सुहागन।
देखो पिया प्रेम रोगन,कैसे रहूँ होय जोगन।

बादल घने आया सावन,मेरा हरो कष्ट रूदन।
नैनों बहा रोय अंजन,आ लग गले पीड़ भंजन।

पाया दरस चित्त रंजन,तू कर पिया संग नंजन।
होना नहीं दूर प्रीतम,लागूं हिये बात उत्तम।

जितेंदर पाल सिंह

----------------------------------------------
मनोरम छंद
१४ मात्रिक छंद,आदी वर्ण गुरु,चरणांत १२२ या २११ अनिवार्य

मापनी-2122 2122

मुखड़ा
मृत्यु भय से जो न डरता,काल बनकर जान हरता।

अंतरा(१)
भाल कुमकुम लाल साजे,हाथ खन खन शस्त्र गाजें।
आँख में चमके सितारे,श्वास धरती माँ पुकारे।
गर्व से है युद्ध करता,काल बनकर जान हरता।।

(२)
शान माता की बचाता,जान अपनी है लुटाता।
आग मन में यूँ लगी है,जाग तू बाँहें सजी है।
शत्रु को ये मार मरता,काल बनकर जान हरता।।

(३)
हाथ में सजता तिरंगा,आज लागे शुद्ध गंगा।
शूर वीरों की कहानी,आज है सब की ज़ुबानी।
ऋण माँ का वीर भरता,काल बनकर जान हरता।।

सुवर्णा परतानी
हैदराबाद

------------------------------------------
नोरम छन्द:-
14 मात्रिक छन्द7-7 पर यति
आदि वर्ण गुरु(2)
चरणान्त:- भगण (211)या यगण(122) अनिवार्य
मापनी:- 2122 2122
विषय:- श्याम छवि

नील सागर, गात शोभित,श्याम सुंदर, ह्रदय मोहित,
प्रीत माधव, सुखद पावन,पीर मानस, सकल तारन।
*********************
मोर नाचत, सघन सावन,प्रीत राधा, सुखद पावन,
डोर नैनन, प्रेम बाँधत,मौन तन-मन, रीत लाँघत।
************************
पैर पैजन, मधुर बाजत,देख माखन,मुदित धावत,
छाँव पीपल, बैठ मोहन,रैन आँगन, धेनु दोहन।
***********************
कूक कोकिल, मधुर कूकत,भोर उपवन, गीत गूंजत,
तान मधुरस, मलय घोलत,भानु लालिम, गगन सोहत।
***********************
नेह अनुपम, धवल मूरत,देख मोहन, अतुल सूरत,
केश कुंतल, मधुप श्यामल,श्याम नीरज,चरण कोमल।
***********************
रचनाकार
डॉ नीरज अग्रवाल
बिलासपुर(छत्तीसगढ़)

--------------------------------------------------------
 मनोरम छन्द
आदि गुरु(2)
चरणान्त: 122 अनिवार्य।

14 पर यति
दो अथवा चारों चरण परस्पर समतुकांत।

जा रहे क्यूँ तुम बताओ,यूँ मुझे तुम मत सताओ।
क्या हुआ कुछ तो सुनाओ,प्रिय नहीं ऐसे रुलाओ।

काज ये तेरा पुराना,नित करो कोई बहाना।
तुम नयन हमसे मिलाओ,सच कहो कुछ मत छुपाओ।

देर से आना तुम्हारा,है दुखाता मन हमारा।
प्रेम को मन से निभाओ,मत सताकर मुस्कुराओ।

नभ घनी छायी घटायें,बूंद बरखा की सुहायें।
ठंडी सी चलती हवायें,खग विहग उड़कर नहायें।

किस तरफ है मन तुम्हारा,प्रेम को देकर किनारा।
प्रीत को हमने संवारा,तोड़ मत प्रिय ये सहारा।

जितेंदर पाल सिंह

--------------------------------------------
 मनोरम
छंद का विधान:-
 प्रत्येक चरण १४ मात्राएँ,
आदि में गुरु और अंत में १२२ या २११, ३,१०वीं मात्रा लघु अनिवार्य
मात्रा भार : २१२२ २१२२
------------------------------------------------------------
----------------
विषय:- देश के वीर
विधा:- गीत
चयनित छंद-मनोरम छंद
मापनी-२१२२ २१२२
रस-वीर रस
गा ल गा गा गा ल गा गा

मुखड़ा
जान की बाजी लगाते,खून की धारा बहाते ।
भारतीयों को सलामी ,याद वीरों की कहानी।
खून से लथपथ नहाते।जान की बाजी लगाते।

अन्तरा

लाज रखते हैं तिरंगा,चाल चलते हैं तुरंगा ।
तान सीना चल रहे हैं ,देश को जो छल रहे हैं।
रक्त अरि के वो बहाते ।जान की बाजी लगाते।

मौत सरहद पर खड़ें हैं ,साँस अन्तिम तक लड़े हैं।
मृत्यु चाहे आज आये ,डर नहीं कोई सताये।
नींद अरि की हैं उड़ाते।जान की बाजी लगाते।

गोद माँ की छोड़ जाते ,लाज राखी की बचाते।
वीरता की है कहानी,याद रख उनकी जवानी।
शीश तक अपने कटाते।जान की बाजी लगाते।

वीर गाथा गा रहे हैं ,पार सरहद जा रहे हैं।
वीर चेतक की कहानी ,भारती माँ की ज़बानी।

प्राण हँसकर हैं गँवाते ,जान की बाजी लगाते।

सिम्पल काव्यधारा
प्रयागराज

-----------------------------------------

वो बुलाती है मुझे ही ,वो सताती है मुझे ही
प्यार जो करती हमेशा ,वो जताती है मुझे ही
🌹
ये बताया है उसी ने ,ये सिखाया है उसी ने
रोज भावों को जगाती ,मन सजाया है उसी ने
🌹
मै रहा नादान ऐसे ,राह हो सुनसान जैसे
गीत सारे ले गई वो ,हूँ खड़ा अनजान जैसे
🌹
है दिलासा जिंदगी ये ,है भरोसा जिंदगी ये
दर्द की दूजी दशा है ,है निभाना जिंदगी ये
🌹
व्यर्थ बातें क्यों करूँ मैं ,राज सारे क्यों कहूँ मैं
हैं सभी अपने यहाँ पे ,तो बहाने क्यों करूँ मैं
🌹
अब कहाँ पर प्रीत वैसी ,जो लगे संगीत जैसी
रोक ले अविराज इनको ,जो लगे मनमीत जैसी
🌹✍
अरविन्द चास्टा

------------------------------------------------
 मनोरम छंद
14 मात्रिक छंद , आदी वर्ण गुरु,
चरणांत 122 या 211 अनिवार्य

मापनी -2122 2122

थोप दूजे ,पर न बाते ,काटना रो, रोज राते ,
जो यहां मन ,ह्रदय तोड़ेसब यहां बस,प्रेम छोड़े ।

दूसरे के , घर न ताके,आपना मन, लोग छाके ।
जो यहाँ यूँ ,मीत काटें ,वो सदा यूँ ,स्नेह बाटें ।

मन न दूखे , देख कोई ,सब निभाना , काम कोई ।
यूँ मिलाना , मन यहाँ सब ,देख खुश हो, जाय यूँ सब ।

प्रेम ज्ञानी ,संत से हो ,चाँदनी से , प्रीत अब हो
फूल हो हर ,ओर देखो ,खुश यहाँ हर ,ओर देखो ।

रजिन्दर कोर (रेशू)
अमृतसर

-----------------------------------------------
मनोरम छंद
14 मात्रा,7-7 पर यति


2122 2122
आदि वर्ण गुरु(2)
चरणान्त-भगण (211)या यगण (122)

राम का संसार सीता, प्रेम का आधार सीता।
रीति रघुकुल की निभाई, वन गए हैं संग भाई।
***************
राधिका के श्याम प्यारे ,नित्य यमुना के किनारे।
बाँसुरी मोहक बजाते ,श्याम राधा को मनाते।
**************
ज्योति जलती ज्ञान की है ,मान अरु सम्मान की है
विश्व का है पथ प्रदर्शक ,देश निज है दिव्य दर्शक।
**************
रूप तेरा है सुहावन ,खिल उठा है आज मधुबन।
प्रेम के खिलते सुमन है ,कर रहे शुभ आचमन है।
**************
है प्रभा का रूप पावन ,पवन चलती नित सुहावन
भानु प्राची मुस्कुराते ,भूमि किरणों से सजाते।

गीता गुप्ता 'मन'
उन्नाव,उत्तरप्रदेश

मनमोहन छन्द- Hindi poetry

                    

           

मनमोहन छन्द--
मानव वर्ण संज्ञा या जाति के मात्रिक छंन्दों की अगली कड़ी में निम्नलिखित छन्द हैं--

चरणान्त: 111

8,6 पर यति

दो अथवा चारों चरण समतुकांत

-------------------------------------------

मनमोहन छंद

14मात्रिक ---8,6=14, अंत 111

दो या चारों चरण समतुकान्त।

**************************************






मनमोहन छंद
14मात्रिक ---8,6=14, अंत 111
दो या चारों चरण समतुकान्त।

**************************************
मनमोहन छंद
***************************
नव जीवन का, करें सृजन,सदाचार का , करें चयन,
प्रभु रचना का,सार जगत,कर रचना से,प्यार भगत।
**********************

नए सोच की , प्रीत पहल,गिर जाएगा, रेत महल,
सत्य पाठ का, रोज श्रवण,सुबह सवेरे , रोज भ्रमण।
**********************

घृणा अगन का, करें शमन,गुरू चरणों में, करें नमन,
लोभ मोह का, सदा दमन,असत बात का,सदा दहन।
************************

घर्म- कर्म के , चलें शरण,प्रभु इच्छा का, करें वरण,
बनकर जोगी, चलें सजन,हाथ जोड़ कर, करें भजन।
************************

धन जोड़ू ये, लगे लगन,परिधा के नित,चले चलन,
दूजे का सुख, करे जलन,निज हित से हैं, करें मिलन।
************************

गगन तले तू, रहा उछल,अपनी जिद पर, रहा मचल,
जीवन तेरा , भोज तरल ,पीता खुद ही, रोज गरल।
**************************

राज्यश्री सिंह
स्वरचित, मौलिक रचना
7/11/ 2019
--------------------------------------------------------------------
मनमोहन छंद
14 मात्रिक छन्द, 8, 6 पर यति
चरणात-111
विषय- कृष्ण बाल छवि

प्रमुदित पग पग, धावत हरि, यशुदा मन मन, भावत हरि,
माखन खावत, गिरात सखि, लेत बलैयां, खिलात सखि।
*******************
पैजन बाजत, छमक छमक, चमके मणिका, दमक दमक,
भागत मोहन, उठत गिरत, पकड़ें दाऊ, तुरत फिरत ।
*********************
चंदन सुंदर, माथ तिलक, कानन कुंडल, अतुल झलक,
लकुटि कमरिया, चरण कमल, बाल गोपाल, रूप विमल।
**********************
शोभित ललाट, मुख हिमकर, भर किलकारी, लख दिनकर,
सिर मोर पंख,नैन चपल, मुख लपेट दधि, माखन मल।
**********************
फिर शशि माँगत,रोवत हरि, धरणी गिर गिर, रोवत हरि,
जसुमति चूमत, लाड़ करत, नीरज नैनन, जल बरसत।।
********************
रचनाकार
डॉ. नीरज अग्रवाल
बिलासपुर(छत्तीसगढ़)

-------------------------------------------------
मनमोहन छंद

१४ मात्रिक छंद,८,६ पर यति,

अंत में १११ अनिवार्य

मोहन माधव,करूँ नमन,मैं दीवानी, धरूँ चरण।
मुख मंडल में, सजे चमक,पायल तेरी, बजे छमक।।१।।

नाम तिहारा,करूँ श्रवण।रखूँ हृदय में,करूँ भ्रमण।
ले लो मुझको,हरी शरण।माया सारी,करो वरण।।२।।

तुमको मानूँ,सदा सजन।गाऊँ बस मैं,यही भजन।
उर में तेरी,सदा झलक।माथे साजे,खिले तिलक।।३।।

ऐसी लागी,जगी लगन।आशा से है,भरा मिलन।
भावों की हो,सदा चहल।मोहे भाए,नहीं महल।।४।।

सुवर्णा परतानी
हैदराबाद

------------------------------------------
मनमोहन छंद
१४ मात्रिक
८ , ६ अंत १११


**************
पावन रब सा, लगे वदन।आत्मा बसे , प्रिया सजन।।
प्रियतम बसते ,सदा ह्रदय।अंतस बसता ,भाव प्रणय।।

नेह छलकता , नैन मृदुल ।प्यार बरसता , रहे अतुल।।
चाहत मेरी , हुई प्रबल ।बंधा मन से , प्रेम सबल ।।

सिंगार करूँ , लगी लगन ।खुद को निहार ,बनी मगन।।
पथ प्रीत पगी ,चली शरण ।कंत चाह का ,किया वरण।।

इच्छा तुमसे, जुड़ी सकल।करना न कभी,नैन सजल।।
सांस आधार , प्रेम पवन।प्राण बने हो , ह्रद उपवन।।

बेकल हो मन, दिखे दरस ।सजना तुम बिन,गयी तरस।।
दाहक लगती, मुझे बिरह ।तड़प बिन नीर ,मीन तरह।।

ललिता गहलोत

---------------------------------------
मनमोहन छंद
१४ मात्रिक छंद
8,6 पर यति

अंत 111

बदरी छाई , देख सघन ,मुस्काया है , सुंदर वन ।
आकुल ब्याकुल,सब उपवन ,नाच उठा है , पागल मन ।।

झर - झर उतरी, गई बिखर ,पा पानी को , लता निखर ।
इठलाती सी , चली उधर ,संगी लेटे , जिधर - जिधर ।।

प्यासी नदियाँ, सज-धज कर,हुई बावरी , हँस - हँस कर ।
सूखी अँखिया , काजल बिन ,तरस गयी थी , बादल गिन ।।

बरखा आई , फाड़ गगन ,पशु-पंछी सब , हुए मगन ।
दरस-दरस कर,सजल नयन ,पुलकित होता , है तन -मन ।।

संगी से तातपर्य लता जिस तार के सहारे आगे बढ़ती है

अभय कुमार आनंद
विष्णुपुर, बांका, बिहार
व लखनऊ ,उत्तरप्रदेश

--------------------------------------------------------
मनमोहन छंद-8,6यति चरणान्त-111
**** **** **** ****
मद्धिम-मद्धिम, चले पवन,
सूना - सूना , लगे गगन,
मिलने का कुछ, करो जतन,हैं वियोग में, सजल नयन।।

साँझ सकारे, सभी पहर,निसदिन देखूँ, एक डगर,
मन उड़ता जस, उड़े भ्रमर,जीवन जैसे, लगे भँवर।।

सुफल मनुज का, बने जनम,कुछ तो ऐसा, करो करम,
दूर सभी तुम, रखो भरम,अभी यहाँ हैं, बहुत अधम।।

कीचड़ में ज्यों, खिले कमल,अपनी छवि को, रखो धवल,
मत करना मन ,कभी विकल,दुविधा से चल, चलें निकल।।

रहे परिस्थिति, भले विकट,बुरा समय जो, दिखे निकट,
मत रोना तुम, कभी लिपट,हँसकर लेना, सदा निपट।।

@अशोक कुमार "अश्क चिरैयाकोटी"
चिरैयाकोट, जनपद- मऊ(उ0प्र0),भारत
दि0- 10/11/2019

---------------------------------------------------

मनमोहन छन्द
चरणान्त-- 111 अनिवार्य, 8,6 पर यति


शोक मत करो, वियोगमय,मृत्यु है अटल, नियत समय।
क्यूँ घमंड हो, हमें अधिक,श्वास जब रुके, नहीं क्षणिक।

कर्म की गति, रही भृमित,पाप में रहे, सदा अमित।
संग ले लिए, अपार दुख,सत्य से रहे, सदा विमुख।

त्याग देह कर, गए गमन,हरि नहीं जपा, नहीं भजन।
राख हो गया, शरीर जल,लौटते नहीं, अतीत पल।

प्राण उड़ गए, शरीर तज,देह अब नहीं, मिले सहज।
जोड़ता रहा , किये जतन,न्याय सच करे, हरी भवन।

योनियां भटक, भटक चलत,तन मनुष्य का, नहीं मिलत।
लो गुरू कृपा, पकड़ चरण,द्वार हरि मिले, तुझे शरण।

जितेंदर पाल सिंह

-------------------------------------
मनमोहन छ्न्द
14 मात्रा , 8 ,6 पर यति, 111अनिवार्य
......

केशव तुम ही, करो जतन ,मेरे हिय के, बनो रतन।
कहती तुमको , प्रिये रमण,करते मेरे , हृदय भ्रमण ।
......
नटखट कृष्णा , मुझे दरस ,अखियां मेरी , रही बरस ।
प्रभु मुझे रखो ,अपने चरण ,फूलों सी मै, महकूं चमन ।
......
बिन तेरे मैं , रहूं विकल,कर दे मेरे , काज सफल।
मीरा करती , तुझे नमन,देता है प्रभु ,नया जनम ।
.....
सुनो प्राण प्रिय , बसो नयन,उमंग छाई , लगी लगन ।
रहना मेरे , सदा निकट ,करो समस्या , दूर विकट।
.......
सिम्पल काव्यधारा
प्रयागराज

अनुष्टुप छन्द

  अनुष्टुप छन्द – वार्णिक छन्द का परिचय, लक्षण एवं उदाहरण अनुष्टुप छन्द का परिचय अनुष्टुप छन्द वार्णिक छन्दों में एक अत्यंत प्राचीन, प्रसिद्...