Showing posts with label मापनी. Show all posts
Showing posts with label मापनी. Show all posts

Sunday, June 14, 2026

गीता_छंद- Hindi poetry


Explained By Smt. Suvrna Partani ji - Hyderabad
स्नेहिल सादर नमन साहित्य अनुरागी और मेरे समस्त प्यारे साथियों 🙏
आज सीखने और सिखाने के अंतर्गत मैं आपकी दोस्त सुवर्णा परतानी एक नया छंद लेकर आपके समक्ष आयी हूँ।
विश्व में फैली महा आपदा से हमें डटकर मुक़ाबला करना है ,हमें डरना नहीं है बस कुछ ज़रूरी सावधानी का पालन सख़्ती से करना होगा।

घर में रहकर देश का साथ दे और अपनी लेखनी की धार को भी साथ में तीक्ष्ण बनाए।

स्वस्थ रहे और मस्त रहे ।
तो चलते है नए छंद की ओर .......
ये छंद महाभागवत जाती का छंद है,
ये 26 मात्रिक छंद है,

#गीता_छंद
14,12 पर यति
पदांत 21 (गुरु लघु)
अनिवार्य है।
दो दो अथवा चारों चरण समतुकांत लिए जा सकते है।

उदाहरण
कृष्णारजुन गीता भुवन,
रवि सम प्रगट सानन्द।
जाके सुने नर पावहीं,
संतत अमित आनन्द।।
दुहूँ लोक में कल्याण कर,
यह मेट भव को शूल।
तातें कहौ प्यारे कबौ,
उपदेश हरि ना भूल।।
- छंद शास्त्र

*******************************************
ये छंद महाभागवत जाती का छंद है,
ये 26 मात्रिक छंद है,
14,12 पर यति
पदांत 21 (गुरु लघु)
अनिवार्य है।
दो दो अथवा चारों चरण समतुकांत


ये छंद महाभागवत जाती का छंद है,
ये 26 मात्रिक छंद है,
14,12 पर यति
पदांत 21 (गुरु लघु)
अनिवार्य है।
दो दो अथवा चारों चरण समतुकांत
2122 2122, 2122 221

आज विपदा आ पड़ी है, मृत्यु का फैला जाल।
त्रस्त सारे लोग अब हैं, काल ने पलटी चाल।
बंध जाए साँस सारी,होय जीवन दुश्वार।
दी प्रकृति ने आज शिक्षा, बच न पाये संसार।।१।।

है करे कोई भरे सब,था पड़ोसी का वार।
वो अमानुष बन गया था, अरु करीं हद सब पार।
साँप,चमगादड़, छछूंदर, ये इन्हीं के आहार।
ईश भी है क्रोध में अब,जो नहीं था स्वीकार।।२।।

देख कोरोना बढ़ा है,जो बिगाड़े हालात।
पार ये अवरोध कर के,फैलता ये दिन रात।
जल्द कोरोना मिटेगा ,हो कभी ये लाचार।
ध्यान रखना बात का यह, अब नहीं हो विस्तार।।३।।

आपसी दूरी रखें अब, लीजिये मुख रूमाल।
इक कदम घर से न बाहर,तब थमेगा भूचाल।
धैर्य संयम नित्य रखिये, थामना हो आसान।
कुछ दिनों की बात है बस, फिर खिलेगी मुस्कान।।४।।



✍️सुवर्णा परतानी
हैदराबाद 

--------------------------------------------------------------------
गीता छन्द (२६ मात्रिक)

14-12 पर यति चरणान्त 21 अनिवार्य
दो-दो चरण समतुकांत

काव्य जगत में भी देखो,छल-कपट ताबड़तोड़।
अपना हित सब साध रहे ,एक दूजे को फोड़।।
काव्य ज्ञान ही साधक का,पथ है सुनो आनंद।
उस पथ चल कविजन पाते,अनुभूति परमानंद।

घृणा भाव जब तीर चले, क्या वीरों का कर्म नेक।
उस भाव भँवर जो उलझा,प्रश्नचिन्ह बना विवेक।
देखो रचे जो छंद है, सब पीड़ा हरे वो पीर।
बहता चले पाषाण पथ,दे ताकि निर्मल नीर।।

अभय कुमार आनंद
विष्णुपुर, बाँका, बिहार व
लखनऊ उत्तरप्रदेश

-------------------------------------------------
गीता छ्न्द

महाभागवत जाती का छ्न्द
26 मात्रा ,14,12 पर यति , पदांत 21 (गुरु लघु) अनिवार्य।
............
देखो कैसी कठिन घड़ी , बैठे सभी लाचार।
देख मौत सामने खड़ी ,अन्दर भूख की मार।
....
जीवन में सुख - दुख मिलता , बन जाओ धीर वान ।
फिर सुख का पल आएगा, होगा तभी कल्याण।
......
सृष्टि देख विकराल बनी , मानव के लिए काल ।
कलयुग बदले नवयुग में , जय- जय हो महाकाल।
.......
व्यर्थ की चिंता छोड़ कर , अब प्रकृति को पहचान।
हाथ जोड़ कर मांँगो सब , भोले से क्षमा दान।
.......
द्वेष ईर्ष्या छोड़ कर के ,भजते रहो श्रीकंत ।
सबको सन्मति देते हैं , गदाधारी हनुमंत।
.......
कमलनयन हरि जाप करो , सत्य ही हो आधार।
हिंसा पाप को त्याग कर , संस्कृति करो स्वीकार।

सिम्पल काव्यधारा
प्रयागराज

----------------------------------------------------------------------
गीता_छंद (26 मात्रिक)

महाभागवति जाति
14,12 पर यति
पदांत 21 (गुरु लघु)
अनिवार्य है।
दो दो अथवा चारों चरण समतुकांत ।
मापनी - 2212 2212 2212 221

रचना

विश्वास ही तो प्रेम का, होता बड़ा आधार,
टूटे अगर विश्वास तो, उसका नहीं उपचार।
मन में किसी के प्रेम का, रचना तभी संसार,
सच्चा बने सम्बन्ध वो, बस प्यार ही बस प्यार।

होती सुखद अनुभूति है, कहते जिसे हैं प्यार,
देखा नहीं भगवान को, फिर भी करें सत्कार।
भीतर बसा दिखता नहीं, बाहर खुले हैं द्वार,
भगवान के ही नाम पर, चलता दिखा व्यापार।

कलयुग प्रभावित कर रहा, हर ओर अत्याचार,
माँ-बाप वृद्धाश्रम गए, सन्तान का आचार।
बहु सास के झगड़े दिखें, छलपूर्ण दुर्व्यवहार,
भाई दिखे लड़ते हुए, टूटे हुए घरबार।

सब स्वार्थ लालच से भरे, अच्छे नहीं संस्कार,
सद्बुद्धि वाले कम दिखें, सबसे करें जो प्यार।
कोमल हृदय सद्भावना, विस्मृति नहीं सुविचार,
ईश्वर करे उन पर कृपा, सपने करे साकार।

कवि के कथन कटु काव्य में, सच्ची करी है बात,
चंचल चतुर मन चोर है, सोचे सदा उत्पात।
मन वश कभी करता नहीं, मन से गया है हार,
दुर्लभ मनुज का तन मिला, बिन गुरु नहीं उद्धार।

जितेंदर पाल सिंह

-----------------------------------------------------------
 #गीता _छन्द (महाभागवत जाति)

26 मात्रिक 14,12 पर यति
पदान्त 21 (गुरु लघु) अनिवार्य
दो दो अथवा चारो चरण समतुकांत लिए जा सकते हैं।
शीर्षक:- रणभूमि

रणभूमि धरे धनुष धरा,
अर्जुन लखे यदुराज,
ज्येष्ठ भ्राता सह अनुज हैं,सारे युद्ध मे आज,
कैसे वध कर दूँ बोलो ,केशव ! कठिन है काम,
ह्रदय व्यथित युद्धभूमि में,होगा बुरा परिणाम।
******************

भीष्म पितामह प्राण बसे,
गुरु द्रोण ह्रदय समान,
पिता सदृश हैं विदुर जी,किस किस का कहूँ नाम,
हे! माधव स्वीकार हार, पीड़ा नही स्वीकार,
क्षमा करो हरि क्षमा दो,द्वंद्व लगे बेकार।
*******************

उठो धनुर्धर ! संशय तज,त्यागो ह्रदय संताप,
अति का भला ही वेदना, सहना पीर भी पाप,
बज उठी समर रणभेरी ,
गूँजा है शंखनाद,
धर्म युद्ध का संकट है, ह्रदय का हरो विषाद।
******************
पार्थ! निभाओ राज धर्म,मोह का बंधन छोड़,
स्थिर मन से युद्धनीति का, जगा जो क्रन्दन तोड़,
कूटनीति ही पनपेगी,
बदलेगी राजनीति,
सत्य धर्म कर्म मिटेगा,जब बिखरेगी कुरीति।
******************
सृजनकारी नूतन नियति, मन बन्धन निराधार,
काया वसन है प्राण का,तन बदले कई बार,
जनम मरण विधिना हाथों, वर्ष माह और काल,
अर्जुन! ठहरते दिन नही,युग बदले सदा चाल।


रचनाकार
डॉ नीरज अग्रवाल नन्दिनी
बिलासपुर( छत्तीसगढ़)

-------------------------------------------------------------

चित्रपदा छंद- Hindi poetry


Explained By - Mr. Krishna Shrivastav ji
Hata , Kushi-Nager (U.P.)
चित्रपदा छंद
सर्वप्रथम श्री गणेश जी के चरणों में प्रणाम करता हूँ ततपश्चात माँ शारदे के चरणों मे नमन करता हूँ।
साहित्य अनुरागी समूह द्वारा चलाये जा रहे छंद की कार्यशाला के सफलतम क्रम को आगे बढ़ाते हुए मैं कृष्णा श्रीवास्तव आप सभी उद्भट विद्वजन के समक्ष चित्रपदा छंद का विधान उदाहरण के साथ अभ्यास हेतु प्रस्तुत कर रहा हूँ। साहित्य के क्षेत्र में कोई परिपूर्ण नहीं होता और मैं तो सहित्य का एक साधारण सा विद्यार्थी हूँ अतः कुछ त्रुटियां सम्भाव्य हैं, जिसके लिए मैं अग्रिम रूप से ही क्षमा प्रार्थी हूँ।

चित्रपदा छंद का विधान उदाहरण सहित आप सभी के अवलोकनार्थ सादर समर्पित है।

चित्रपदा छंद
जाती - अनुस्ठुप (8 वर्ण हर चरण में)

लक्षण - चित्रपदा भ भ गा गा ।
अर्थात
हर चरण में क्रम से
भगण भगण गुरु गुरु वर्ण हो।
यथा
211 211 22
नियत मापनी।
चार चरण
दो दो अथवा चारो चरण अथवा सम चरण तुकांत लिए जा सकते है।

उदाहरण-1
211 211 22
सीय जहीं पहिरायी।
रामहि माल सुहायी।
दुदुभि देव् बजाये।
फूल तहीं बरसाये।
केशवदास (रामचन्द्रिका से)

उदाहरण-2
211 211 22
रामहि नाम पियारा।
जीवन एक सहारा।
हे!प्रभु दीनदयाला।
मो पर होहुँ कृपाला।

कृष्णा श्रीवास्तव
-------------------------------------------
 चित्रपदा छंद
प्रत्येक चरण 8 वर्ण
मापनी

211 211 22
भगण भगण गुरु गुरु
दो -दो चरण समतुकांत

हार, हरा कर आना ,जीत जरा भर लाना।
भारत ध्वज निहारो ,जा अरि मुण्ड उतारो ।।

मात कहे सुत मेरे ,रक्त बहे रग तेरे ।
तो बढ़ जा रिपु मार ,सिंह समान दहाड़ ।।

बाज उठी रणभेरी ,जा लड़ ले बिन देरी ।
गौरव गान सुनाना ,भारत मान बढ़ाना ।।

दुश्मन से टकराते ,युद्ध कला सिखलाते ।
हिम्मत जो दिखलाते ,वीर वही कहलाते ।।

अभय आनंद
विष्णुपुर, बांका, बिहार व
लखनऊ , उत्तरप्रदेश
---------------------------------------------
 चित्रपदा छंद
प्रत्येक चरण 8 वर्ण
मापनी

211 211 22
भगण भगण गुरु गुरु
दो -दो चरण समतुकांत

मात-पिता जग सारे,भूल गये सुत प्यारे।
जा परदेश विराजे,बैठ वहाँ बिन काजे।

माँ ममता अनुरागी,पिता बने सहभागी।
दर्द दवा महतारी,माँ जग में उपकारी।

बालक रोग शरीरा,माँ उर होत अधीरा।
देव बसे गृह मेरे,कष्ट मिटे शिशु तेरे।

माँ बिन बालक रीता,माँ जग में गृह भीता।
सृष्टि बसी जग सारी,पूजन माँ अधिकारी।

रंजना सिंह "अंगवाणी बीहट "
बेगूसराय, बिहार
----------------------------------

चित्रपदा छंद
प्रत्येक चपण 8 वर्ण
मापनी

२११ २११ २२
भगण भगण गुरु गुरु
दो दो चरण समतुकांत

बात जरा तुम मानो,काम यहाँ सब आना,
जीवन राह सुधारों ,मान न सादर मारो ।

साथ यहाँ तुम देना,प्यार यहाँ सब लेना,
चार दिनों यह मेला,हार यहाँ सब झेला ।

झूठ सदा तुम छोड़ो,मानव से मन जोड़ो ,
है जिनके मन छोटे,अंदर से वह खोटे ।

जो अब मान बढ़ातेमैं तब ही रखु नाते,
जीवन में सहभागी ,साजन वो अनुरागी ।

रजिन्दर कोर (रेशू)
अमृतसर
---------------------------------
चित्रपदा छंद
4 चरण
प्रत्येक चरण 8 वर्ण


21121122
भगण भगण गुरु गुरु

**************

जो भय से भय खाता ,जीत नहीं वह पाता
शौर्य प्रकाश बिखेरे ,काँप उठे रिपु डेरे।
************
हर्षित है जग सारा ,प्रीति प्रवाहित धारा।
व्याकुल नैन मिले हैं ,सुन्दर पुष्प खिले हैं।

************
कोटिक चन्द्र लजे है ,मोहक श्याम सजे है।
गीत धरा शुचि गाये। ,माँ निज लाल खिलाये।
*************

मोहन को अति भाये ,जो मुरली सुख पाये।
शोभित ब्रज किशोरी ,मुग्ध प्रमोद घनेरी।

************
पीत प्रभा रवि आये ,भोर उषा शुचि लाये
प्राण भरें नित आशा .पूर्ण करें अभिलाषा।
**************

माधव ज्ञान सुनाते .अर्जुन शीश झुकाते
धर्म प्रकाश बढ़ेगा .जो नर पुण्य करेगा।
************
गीता गुप्ता 'मन'
उन्नाव,उत्तरप्रदेश

---------------------------------------
चित्रपदा छन्द- वार्णिक छन्द
8 वार्णिक अंत 2 गुरु अनिवार्य
मापनी- 211 211 22

भगण भगण गुरु गुरु
दो दो या चारो चरण समतुकांत
विषय:- पावस

पावस मौसम आयो, कोकिल गान सुहायो,
आँगन झूलत झूला,प्रीतम प्रेम छबीला।
**********************
बाखर भीगत राधा,माधव प्रेम अगाधा,
नैनन ओझल धामा, वैभव भूषण श्यामा।
***********************
दीपक नेह जलाए, केशव द्वार न आये,
जीवन प्राण अधीरा,माधव कंटक पीरा।
***********************
मोहन भोग लगाओ,माखन मोदक खाओ,
तारण दो त्रिपुरारी,माधव श्याम मुरारी।
**********************
नीरज कोमल नैना, कुंतल केश सलोना,
मोहक प्रीत निहारूँ,पंकज पाद पखारुँ।
*************************
रचनाकार
डॉ नीरज अग्रवाल
बिलासपुर(छत्तीसगढ़)

--------------------------------------------
चित्रपदा छ्न्द
वर्णिक 8 वर्ण , अंत 2 2 अनिवार्य,
.....

211 211 22
पुष्प बनो तुम प्यारे, राह बना चल न्यारे।
जीव यहां भरमायें, दुर्लभ ये तन पायें।
.....
प्रेम करो सब प्राणी, सुन्दर हो सुर वाणी।
सुन्दर कर्म बनाओ , जीवन का सुख पाओ।
.....

लालच को अब त्यागो, सूर्य बनो सब जागो ।
चन्दन सा तन धारो , धाम करो तुम चारो ।
......
नाव चले जब धारा, राम करें भव तारा ।
राह मुझे दिखलाओ, अद्भुत नाम कमाओ ।
....
सिम्पल काव्यधारा
प्रयागराज

----------------------------------------
चित्रपदा छंद
८ वर्ण,वार्णिक छंद है,अंत दो गुरु
मापनी...२११ २११ २२


जो बजरंग बली है। राम तरंग पली है।
भक्त अनन्य कहाए। प्रीत अखंड जगाए।।

देह विशाल दिखाते। सूक्ष्म कभी बन जाते।
शक्ति अपार निखारे। दानव हाय पुकारे।।

रावण को उकसाए। भूत पिशाच भगाए।
दीन दुखी रखवारे। भक्त अनेक पुकारे।।

सौमित्र प्राण बचाए। प्रभु दुलार लुटाए।
बुद्धि कृपा तुम दाता। हे हनुमान विधाता।।

सुवर्णा परतानी
हैदराबाद

--------------------------------------
चित्रपदा छंद-वार्णिक छंद
8 वार्णिक अंत 2 गुरु अनिवार्य
मापनी-211 211 22...


कंचन कुंतल काया, अग्नि प्रचंड समाया,
क्यों भटके मन तृष्णा, जाप मना हरि कृष्णा।

जीवन के दिन चारी, नाथ सुनो गिरधारी,
भक्ति सुधा बरसा दे, मुक्ति सुमार्ग दिखा दे।

श्याम छटा अति प्यारी, सुन्दर नैन कटारी,
पाप कटे भव बाधा, नाम जपो हरि राधा।

जीवन कष्ट अगाधा नाथ हरो मम बाधा,
मोहन कुंज बिहारी, श्याम सखा बनवारी।

ममता गुप्ता
आर्य नगर उतरौला
जिला-बलरामपुर

-----------------------------------
🌸अनुष्ठुप अष्ठाक्षर वृत्त
चित्रपदा छंद
211 211 22 आठ वर्ण
भगण भगण गुरु गुरु
🌹
कष्ट मिटे जप रामाद्वेष मिटे जप श्यामा ।
पार करे यह नामाजीवन में यह कामा।।
*****************
प्रीत सदा फलती है।रीत यही चलती है।
पंख पसार खड़ा है।प्राण पखेरू अड़ा है।
****************
आज सभी यह गायेराम जपे सुख पाये
चाह जगे मन द्वारेवो भव सागर तारे।।
*****************
🌹🌹
अरविन्द चास्टा , कपासन -चित्तौड़गढ़

--------------------------------------------------
चित्र पदा छंद
8 वर्ण वार्णिक छंद
मात्रा भार :- 211 211 22


धूसर है मत दाता ,दे मत वो पछताता ।
खेल करे हर नेता ,पीड़ लगे हर लेता ॥
****************
लोभ बसे मन न्यारा ,राज करूँ बस सारा ।
लोग नहीं अपनाने ,राज करें मनमाने ॥
****************
झूठ सदा कह जाते ,तोड़ रहे कर वादे ।
देश भले लुट जाए ,सँग भले छुट जाए ॥
**************
बोल सभी मन भाए ,कौन भला समझाए ।
भेष धरे बस झूठा ,बेच रहा मत लूटा ॥
***************
जाग जरा मत दाता ,सोच नहीं कर पाता ।
आज सही जन लाओ ,आज करें प्रण आओ ॥

॥ जय हिंद ॥
स्वरचित : राम किशोर , पंजाब ।

----------------------------------------------
चित्रपदा छन्द। (विनती)
वर्णिक 8 वर्ण अंत 22
211/211/2 2
प्रेम करो भज रामा ,पूरण हो सब काजा

मालिक संकट टालो ,जीवन सुन्दर डालो


प्रभु दवारिहि आये ,संकट दूरहि जाये
आस न होय अधूरी ,दूर रहे मजबूरी।

ऋतु गुलाटी
---------------------------------------------------
चित्रपदा छन्द
प्रति चरण: 8 वर्ण
प्रत्येक चरण : भगण(211) भगण(211) गुरु गुरु(22)


चंचल नैन तुम्हारे, काजल से कजरारे।
मंजुल रूप सजीला, ढूढ़त छैल छबीला।

मोहक ये तरुणाई, सुंदर ज्यूँ अरुणाई।
स्वर्णिम रंग सजी है, कोमल प्रेम कली है।

केश खुले घुँघराले, ज्यूँ बदरा मतवाले।
पायल को छनकाती, घूम रही बलखाती।

रैन गयी तम भागे, भोर भई सब जागे।
देख रहा हर कोई, रात जगी कब सोई।

याद जगाय पिया की, पीड़ सताय जिया की।
बैरन रैन भयी रे, जागत भोर हुई रे।

जितेंदर पाल सिंह

गोपी छंद- Hindi poetry




Explained By Mr.Arvind chasta , Kapasan Chittorgarh Raj.




🍁गोपी छंद🌹🍁
गोपी छंद तैथिक जाती का 15 मात्रिक छंद है ।
*प्रति चरण 15 मात्रा होती है।
*पत्येक चरण के आरम्भ में त्रिकल होना अनिवार्य है
अर्थात
111 /21/12 मात्रा युक्त शब्द ।
*हर चरण के अंत में गुरु होना अनिवार्य है। वाचिक भार मान्य नही है।
*दो दो चरण अथवा सम चरण अथवा चारों चरण सम तुकान्त लिए जा सकते है।
उदाहरण 🍁
गुणहु भुज शास्त्र वेद गोपी।
धरहु हरि चरण प्रीटी चोपी।
जनम क्यों व्यर्थ गमावौ रे।
भजन बिन पार न पावौ रे।
-छंद शास्त्र-
🍁🍁🍁🍁🍁🍁
🍁तैथिक 15 मात्रिक🍁
🍂गोपी छंद🍂
प्रीत जागी हिय तुमसे ही।
रीत भूली सब तबसे ही।
भई बावरी नैन लागै।
दरस होय तो भाग जागै।
🍂🍂🍂🍂🍂🍂
चपल चमके डर डर जाऊँ।
कसक विरही किसे सुनाऊँ।
जाय बसे हो विदेश पिया ।
रात दिवस एक नाम लिया।
🍂🍂🍂🍂🍂🍂
अरविन्द चास्टा "अविराज"
कपासन चित्तौड़गढ़ राज.

----------------------------------------------------------------

 🌹गोपी छंद🌹

तैथिक जाती का 15 मात्रिक छंद।
*प्रति चरण 15 मात्रा।
*प्रत्येक चरण के आरम्भ में त्रिकल होना और चरणान्त गुरु(2) अनिवार्य।
111 /21/12 मात्रा युक्त शब्द ।
*हर चरण के अंत में गुरु होना अनिवार्य है। वाचिक भार मान्य नही है।
*दो दो चरण अथवा सम चरण अथवा चारों चरण सम तुकान्त लिए जा सकते है।

निशा बीती भोर भई रे!
तरणि किरणें ताक रहीं हे!
उठो निंद्रा त्याग चलो रे!
सुनो कोयल तान मधुर ये।

बजे मंदिर शंख मजीरा,
उठो आलस त्याग शरीरा।
भजन गावत लोग सुहायें,
भजें भगवन ढोल बजायें।

समय रुकता है कब भाई?
भजो भगवन होय सहाई।
मिला मानुष जन्म सुभागी,
रही आत्मा किंतु अभागी।

सफल कर लो जन्म सुमीता,
करें पावन हरि जन पतिता।
तरे आत्मा ये भवसागर,
भरो हरि जप जीवन गागर।

विहग नभ में उड़कर गायें,
चहक जीवन गीत सुनाएं।
छटा स्वर्णिम छाय गगन पर,
भरे बाला नीर नदी पर।

जितेंदर पाल सिंह

--------------------------------------------------------------------

गोपी छंद 15 मात्रिक,आरम्भ त्रिकल और अंत गुरु अनिवार्य

मधुर भाव से हृदय खिलता।
सुखद सार भी अमिय मिलता।।
हृदय प्रेम ही सदा पलता।
तभी सम्बन्ध निलय चलता।।

हृदय अनुबन्ध शुभे ,सारा।
रहे दीर्घ काल तक प्यारा।।
मधुर भाव जो स्रवित धारा।।
नहीं सम्बन्ध रहे खारा।

सदा सरस सम्बन्ध होता।
मधुर प्रीत अनुबन्ध होता।।
काश! मीत उपबन्ध होता।
हृदय प्यार मधुगन्ध होता।।

कृष्णा श्रीवास्तव
हाटा,कुशीनगर

----------------------------------------------------------------------

गोपी छंद ,१५ मात्रिक छंद

आरंभ त्रिकल अनिवार्य,
अंत में गुरु अनिवार्य
२१२२ ११२ ११२

आज आकाश पतंग उड़े।
लोग देखो छत पेंच लड़े।
हाथ में डोर कभी धर ले।
आज पूरे नभ को हर ले।।

रंग सारे सजते नयना।
देख ये सुंदर सा सपना।
दृष्य ये साथ मनोहर है।
रूप प्यारा नव सागर है।।

आज संक्रांत वियोग हरे।
स्नेह सारा अब योग धरे।
मेल होता गुड का तिल से।
भाव आते शुभ ये मन से।।

सुवर्णा परतानी
हैदराबाद

---------------------------------------------------------------------

गोपी छंद

--------------
तैथिक जाति का १५मात्रिक छंद
प्रति चरण १५
आरम्भ त्रिकल अंत गुरु अनिवार्य
चारों चरण समतुकांत या
दो- दो चरण तुकांत
--------------------------------------
साथ चाँदनी चाँद मिलते।
रात हैं न तो दिल मचलते।
कहें दिल की बात भारणी।
रहें जैसे क्षितिज धारणी।
-----------------------------------
याद आती पिया की सखी।
जिया कि पाती पढ़ लू सखी।
गए पिया परदेश याद सताए।
रुका नहि मोसे हिय जाए।।
--------------------------------------
सपन सुहावन लगे पिया।
देख -देख मन मचले जिया।
हृदय मिले खिले कुसुम सिया।
पास आने फिर क्यों न दिया।।

विनीता सिंह विनी

-------------------------------------------------------------------

 *गोपी- छन्द* मात्रिक छन्द

तैथिक जाति 15 मात्रा छन्द
आदि त्रिकल अनिवार्य, अंत गुरु अनिवार्य।
मापनी:- 111, 212, 111, 112,

अरूण लालिमा शुचि रुचिर है,
विहग व्योम छूकर मुदित है,
सुमन वाटिका सुरभि महकी,
चपल सारिका कुहुक कुहकी।
*********************
वारि शैलजा अविरल बहे,
गगन चूमते गिरिवर गहे,
शुचित मोहनी मुदित हरषे,
सघन मेघ से मणिक बरसे।
*********************
मगन मोरनी विपिन ठुमके,
चमक दामिनी विकल चमके,
सकल झूमते रसमय रसने,
अलख प्रेम में रमकर मदने,
********************
मुकुट मोरपंख अनुपम है,
किशन साँवरे छवि रमण है,
मधुर नैन से अमिय बरसे,
विकल राधिका मिलन तरसे।
*********************
अधर बाँसुरी मनहर बजी,
सरस गोपिका तन मन सजी,
मधुप शोभते चिकुर विमले,
सुखद मोहिते नयन कमले।।
**********************
रचनाकार
डॉ नीरज अग्रवाल"नन्दिनी"
बिलासपुर(छत्तीसगढ़)

----------------------------------------------------------------

गोपी छंद

2122 112 112
15 मात्रिक छंद
प्रत्येक चरण के आरंभ में त्रिकल होना


 और चरणान्त गुरु अनिवार्य ।

चांद सी रात सजे सजनी,
रूप सी यूँ महके रजनी,
स्नेह प्यारा अब रात जगे ,
साज जैसे मन मीत बजे ।

प्रेम की आस यहां अब है,
प्रीत की प्यास जहां अब है ,
साथ तेरा अब मान पिया ,
हाथ तेरा अब जान जिया ।

देख नैना मन ये महके,
याद में रैन हिया चहके
मेघ देखो मन में बरसे,
आज प्यासा मन‌ ये तरसे ।

रजिन्दर कोर (रेशू)
अमृतसर

--------------------------------------------------------------

गोपी छंद ,

१५ मात्रिक छंद
प्रत्येक चरण के आरम्भ में त्रिकल अनिवार्य,
अंत में गुरु अनिवार्य
२१२२ ११२ ११२
......
प्रीत के आंगन में सजती,
प्रेम को मैं हिय में रखती ।
दास तेरी बन के रहती,
स्नेह की नदिया में बहती।
.........
नाथ तेरे चरणों रहना ,
भक्ति के सागर में बहना ।
धाम चारों तुुम हो मन में ,
नाम तेरा जपती जन में ।
.......
दोष मेरे हर ले सब तू ,
सत्य राहों पर ले चल तू ।
काज सारे शुभ ये कर दे ,
प्रभु ऐसा मुझको वर दे।
.......
सिम्पल काव्यधारा
प्रयागराज

--------------------------------------------------------------

अनुष्टुप छन्द

  अनुष्टुप छन्द – वार्णिक छन्द का परिचय, लक्षण एवं उदाहरण अनुष्टुप छन्द का परिचय अनुष्टुप छन्द वार्णिक छन्दों में एक अत्यंत प्राचीन, प्रसिद्...