Showing posts with label ताँका. Show all posts
Showing posts with label ताँका. Show all posts

Wednesday, November 18, 2026

ताँका

 



🌹 ताँका : जापानी कविता की एक आकर्षक काव्यविधा 🌹

कविता की विभिन्न विधाओं में कुछ विधाएँ ऐसी हैं, जो कम शब्दों में गहरी अनुभूतियों और भावनाओं को अभिव्यक्त करने की अद्भुत क्षमता रखती हैं। जापानी काव्य परंपरा की ऐसी ही एक सुंदर एवं प्राचीन विधा है ताँका (Tanka)।

ताँका क्या है?

ताँका को हाइकु की जन्मदात्री शैली माना जाता है। यह जापानी कविता की पाँच चरणों वाली काव्यविधा है, जिसमें कुल 31 वर्णों का विधान होता है। इसकी वर्ण योजना क्रमशः इस प्रकार है:

5 + 7 + 5 + 7 + 7 = 31 वर्ण

ताँका की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी प्रथम तीन पंक्तियों में किसी भाव, दृश्य अथवा विचार की भूमिका प्रस्तुत की जाती है, जबकि अंतिम दो पंक्तियाँ उस भाव को विस्तार, पूर्णता या नया अर्थ प्रदान करती हैं।

ताँका और रेंगा में अंतर

ताँका की रचना कोई एक कवि पाँच पंक्तियों में करता है। वहीं, जब दो या अधिक कवि मिलकर इस शैली में काव्य-श्रृंखला आगे बढ़ाते हैं, तो उसे रेंगा कहा जाता है।

उदाहरण के लिए, एक कवि 5-7-5 वर्णों की तीन पंक्तियाँ लिखता है और दूसरा कवि उसमें 7-7 वर्णों की दो पंक्तियाँ जोड़कर भाव को पूर्णता देता है। इस प्रकार यह काव्य-श्रृंखला आगे बढ़ती रहती है।

ताँका में किसी विशेष विषय की बाध्यता नहीं होती। प्रकृति, प्रेम, विरह, जीवन, सामाजिक अनुभूतियाँ और मन के भाव—किसी भी विषय को इसका आधार बनाया जा सकता है।

आइये, ताँका विधा पर प्रयास करें

काव्य की इस सुंदर विधा को सीखने और समझने के क्रम में आइये, हम सभी अपनी-अपनी रचनात्मकता का परिचय दें।

आप भी ताँका विधा के निर्धारित विधान (5+7+5+7+7) में अपनी रचना लिखकर कमेंट में प्रेषित करें।

सभी प्राप्त रचनाओं को साहित्य अनुरागी ब्लॉग पर प्रकाशित किया जाएगा।

रचना के अंत में अपना नाम एवं स्थान अवश्य लिखें।


🌹 ताँका विधा पर एक प्रयास 🌹

बसन्त आया,
खुशियां छा गई है,
नवपल्लव,
ऋतु का सरताज है
सर्वत्र उल्लास है।।

अरविन्द चास्टा
कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान

सेदोका

  सेदोका कविता शैली | जापानी काव्य विधा का परिचय एवं उदाहरण 🍂 सेदोका कविता शैली 🍂 कविता शैली के क्रम में आइए आज हम एक अन्य काव्य विधा सेदो...